
x
Shimla. शिमला। राज्य के मैदानी इलाकों में गर्मी उफान पर है। ऊना का तापमान शुक्रवार को लगभग 40 डिग्री पर पहुंच गया , जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि वहां गर्मी से किस तरह के हालात होंगे। यहां दोपहर में 39.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया है। ऐसा ही प्रदेश के कुछ अन्य मैदानी इलाकों में भी हो रहा है, जहां गर्मी चरम पर है। मगर राहत भरी खबर यह है कि शनिवार को प्रदेश के आठ जिलों में बारिश हो सकती है। यहां बारिश से कुछ राहत मिलेगी। ऊना जिला, बिलासपुर, कांगड़ा, हमीरपुर, धौलाकुंआ, पांवटा साहिब व बरठीं में लगातार गर्माहट बढ़ रही है, जिससे लोग परेशान होने शुरू हो चुके हैं। दिन के समय में कोई भी घरों से बाहर नहीं निकल रहा।
मौसम विभाग ने 27 से 29 अप्रैल के बीच प्रदेश में भीषण गर्मी पडऩे का अलर्ट जारी किया है। चोटियों पर बीते 24 घंटों के दौरान बारिश व बर्फबारी रिकार्ड की गई है। गोंदला में 3.0 सेटीमीटर हिमपात दर्ज किया है। इसके अलावा केलांग में भी हल्की बर्फबारी आंकी गई है। कुकुमसेरी व केलांग में बारिश भी हुई है। बारिश बर्फबारी होने से चोटियों पर अभी भी लोगों को सुबह व शाम के समय ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मगर मैदानी इलाकों में लोगों को दिन के साथ को भी प्रचंड़ गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। 27 से 29 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा। मगर 30 अप्रैल व पहली मई को समूचे राज्य में गर्जन के साथ बारिश होने की आशंका है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





