भारत
तालाबंदी वाले मुख्यमंत्री के नाम से जाने जाएंगे सुखविंदर सिंह सुक्खू: जयराम
Shantanu Roy
5 March 2023 6:22 PM GMT

x
कुल्लू। जिला कुल्लू से भाजपा ने सुक्खू सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर,पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, विधायक बंजार सुरेंद्र शौरी व विधायक आनी लोकेंद्र कुमार सहित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने परिधि गृह से लेकर ढालपुर चौक तक ढोल-नगाड़ों के साथ आक्रोश रैली निकाली। ढालपुर चौक में भाजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध किया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में जिस प्रकार सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने सरकार बनने के दूसरे दिन ही 619 सरकारी संस्थानों की तालाबंदी की है, उससे प्रदेश की जनता में रोष है। जयराम ने कहा कि प्रदेश में सुक्खू को तालाबंदी वाले मुख्यमंत्री के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां हमीरपुर चयन बोर्ड को बंद कर हजारों पदों की भर्ती प्रक्रिया रुक गई है, वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं के साथ सरकार खिलवाड़ कर रही है। इन सबके खिलाफ विपक्ष सरकार को घेरने की पूरी रणनीति बना चुका है और सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश में आक्रोश रैलियां आयोजित की जाएंगी।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh Crimeदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS

Shantanu Roy
Next Story