भारत

Sukhvindar Sukhu: अनुराग ठाकुर जवाब दें, चार बार के कार्यकाल में क्या किया

Shantanu Roy
31 May 2024 11:56 AM GMT
Sukhvindar Sukhu: अनुराग ठाकुर जवाब दें, चार बार के कार्यकाल में क्या किया
x
अवाहदेवी। Avahadevi: विधानसभा क्षेत्र के चोलथरा में कांग्रेस पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी सतपाल रायजादा के चुनाव प्रचार के लिए आए हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विपक्ष व भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला बोला। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हम सबको मिल कर लोकतंत्र को बचाना है और जनवल जिताते हुए धनबल को हराना है। उन्होंने पूछा कि अनुराग ठाकुर बताएं कि पिछले चार बार के कार्यकाल में उन्होंने कौन-कौन से विकासात्मक कार्य किए हैं। ड्ढसका सबूत जनता को दें। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर धर्मपुर के साथ-साथ हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए भी कुछ नहीं कर सके हैं। उन्होंने कहा कि अभी भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर हुए मात्र डेढ़ वर्ष भी नहीं हुआ है, लेकिन उनके नेता प्रदेश में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना कर फि र से सत्तासिन होना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि लोकसभा की चारों सीटों तथा विधानसभा की छह सीटों पर हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी विजय का परचम लहराएगी। वहीं भाजपा को हराकर उन्हें उनकी औकात दिखाएगी। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस पार्टी प्रदेश में सत्ता में आई थी तो प्रदेश सरकार का खजाना पूरी तरह खाली पड़ा था। फिर भी सरकार ने संसाधन जुटा कर आर्थिक स्थिति को पटरी पर लाने का प्रयास किया और तथा कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करके चुनावी वायदे को पूरा किया। पात्र महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह देकर गारंटी को पूरा किया जा रहा है। पिछले वर्ष आपदा में प्रदेश सरकार ने प्रदेश की जनता को लगे गहरे जख्मों को भरने का प्रयास किया, जबकि केंद्र सरकार ने आपदा के नाम पर खोटा पैसा भी नहीं दिया। इस मौके पर भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, पवन ठाकुर, प्रकाश चंद, डा. जेके आजाद, शिवकुमार वर्मा, संजय कुमार, किरण देवी, बीआर गुलेरिया, सुमन ठाकुर, लता पठानिया, जितेंद्र जम्मवाल, वीरचंद मौजूद थे।
Next Story