भारत
स्वास्थ्य क्षेत्र में निखार लाई सुक्खू सरकार, पहली बार एक साथ खरीदीं 5 MRI मशीनें
Shantanu Roy
5 Aug 2026 3:05 PM IST

x
Solan. सोलन। सोलन में बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। सरकार ने पहली बार एक साथ पांच एमआरआई मशीनों की खरीद की, जिन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज, सोलन, मंडी, ऊना और हमीरपुर में स्थापित किया जाएगा।
मशीनों के स्थापित होने से मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं अपने ही क्षेत्रों में उपलब्ध होंगी और बड़े अस्पतालों पर निर्भरता कम होगी। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में ही आईजीएमसी शिमला में पहली बार पैट स्कैन मशीन स्थापित की गई है, जिससे कैंसर सहित गंभीर बीमारियों के निदान में बड़ी सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही रोबोटिक सर्जरी जैसी अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा भी शुरू की गई है। शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





