भारत

सुजानपुर पुलिस ने पकड़ी 90 पेटी शराब, गाड़ी जब्त

Shantanu Roy
7 Jun 2026 5:49 PM IST
सुजानपुर पुलिस ने पकड़ी 90 पेटी शराब, गाड़ी जब्त
x
Sujanpur. सुजानपुर। शराब की पेटियों से भरे वाहन को पकडक़र पुलिस ने अवैध शराब को कब्जे में लिया है। वाहन में 90 पेटी अंग्रेजी शराब लदी हुई थी। शराब का परमिट किसी अन्य स्थान का था जबकि इसे कहीं और ले जा रहा था। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान जब शराब का परमिट देखा तो पता चला कि शराब से लदे हुए वाहन को परमिट स्थल से कहीं अन्य जगह पर ले जाया जा रहा है। ऐसे में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खराब की खेप के साथ वाहन को कब्जे में लिया है। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुजानपुर पुलिस लगातार सक्रिय
नजर आ रही है।


शनिवार को थाना प्रभारी प्रकाश ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में नियमित गश्त और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सुजानपुर-हमीरपुर मुख्य मार्ग पर सिद्धू चौक के समीप एक संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की गई। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब पाई गई। पुलिस ने जब चालक से शराब के परिवहन से संबंधित दस्तावेज मांगे तो जांच में सामने आया कि शराब का परमिट जिस स्थान के लिए जारी किया गया था, वाहन न जाकर किसी अन्य दिशा में जा रहा था। दस्तावेजों और वास्तविक रूट में अंतर पाए जाने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। जांच के दौरान वाहन से करीब 90 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब की पूरी खेप को जब्त करते हुए वाहन को भी थाना परिसर में बॉंड कर लिया। इसके बाद संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
Next Story