भारत

सुजानपुर विधायक ने किया वर्षाशालिका का लोकार्पण

Shantanu Roy
7 Feb 2025 12:31 PM GMT
सुजानपुर विधायक ने किया वर्षाशालिका का लोकार्पण
x
Sujanpur. सुजानपुर। सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत सिंह ने बस स्टैंड के साथ बनी वर्षाशालिका का गुरुवार को लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विसक्षेत्र सुजानपुर का विकास करवाना ही उनका उद्देश्य है तथा जनता ने जो उनपर विश्वास जताया है उनकी आशाओं पर खरा उतरूं, झूठ वायदे न किए हैं न कभी किए जाएंगे। लोगों की हर समस्या हल हो यही हमेशा प्रयत्न रहेगा। विधायक कैप्टन रंजीत सिंह ने कहा कि जब भी शहर में बस स्टैंड के पास से निकलते थे वर्षाशालका की दयनीय हालत देखकर मन में इसके कायाकल्प को लेकर निरीक्षण किया गया था तथा करीब तीन माह में इसका निर्माण कर जनता को समर्पित कर
दिया है।


जो कि जनता की बैठने के साथ-साथ यह वर्षाशालीका आकर्षण का केंद्र भी बनी है। कैप्टन रंजीत सिंह ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह की दूरगामी सोच है, तभी लाभांवित योजनाओं का पात्र लोग लाभ उठा रहे हैं, लेकिन भाजपा के नेता प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर की लोकप्रियता को नहीं पचा पा रहे हैं तथा झूठी बयानबाजी तथा आंकड़े पेश कर रहे हैं। उन्होंने पूर्व विधायक राजेंद्र राणा पर भी तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने विकास की ओर ध्यान नहीं दिया। कै. रंजीत सिंह ने कहा कि महाराजा संसार चंद की याद पर सुंदर गेट का निर्माण किया जाएगा। उपमंडल अधिकारी नागरिक डा. रोहित शर्मा, कार्यकारी अधिकारी अजमेर ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष मनोज, वीना , उपाध्यक्ष मनीष आदि मौजूद रहे।
Next Story