भारत

SUICIDE NEWS: युवक का कमरे में फंदे से लटका मिला शव, मच गया हड़कंप

Harrison
2 Jun 2024 11:34 PM IST
SUICIDE NEWS: युवक का कमरे में फंदे से लटका मिला शव, मच गया हड़कंप
x
Ayodhya अयोध्या। महराजगंज थाना क्षेत्र में एक युवक अपने ही घर में फंदे से लटका मिला है। सीएचसी मया बाजार से रेफर किए जाने के बाद जिला अस्पताल लाए जाने पर उसे डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। युवक चार दिन पूर्व हैदराबाद से वापस अपने घर आया था। नगर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। मया-टांडा मार्ग पर महराजगंज थाना क्षेत्र स्थित रामपुर बैहारी गांव निवासी विकास पांडेय (35) पुत्र विजय कुमार पांडेय का परिवार हैदराबाद में काफी दिनों से स्क्रैप का कारोबार करता है। विकास पांडेय उर्फ़ डब्बू भी इसी कारोबार में हाथ बंटाता था और हैदराबाद में ही रह रहा था। चार दिन पूर्व ही वह हैदराबाद से अपने पैतृक गांव वापस आया था और रविवार की सुबह अपने घर के कमरे में लोहे की एंगिल से रस्सी के फंदे के सहारे लटका मिला।
सुबह 5.30 बजे मामले की जानकारी के बाद आस-पास के लोगों ने उसे फंदे से नीचे उतारा और उसके चाचा संतोष ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मया पहुंचाया जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने रेफर कर दिया। सुबह 9.45 बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉ एसके तिवारी ने मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी और पांच साल की पुत्री व तीन साल का पुत्र छोड़ गया है। अभी वजह की जानकारी नहीं हो पाई है।

खबर पर अपडेट जारी है, सही जानकारी के लिए बने रहे jantaserishta.com पर.

Next Story