छत्तीसगढ़

Doctor Missing: छग बॉर्डर से ओडिशा का डॉक्टर लापता, केस दर्ज

Shantanu Roy
2 Jun 2024 10:08 PM IST
Doctor Missing: छग बॉर्डर से ओडिशा का डॉक्टर लापता, केस दर्ज
x
छग
Raipur: रायपुर। छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर बस्तर से लगे मलकानगिरी जिले का एक डॉक्टर Doctor पिछले दो दिनों से लापता है। डॉक्टर अमलान कुमार भोई कालीमेला गोस्टी स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ हैं। 2 दिनों से उनकी कोई खबर नहीं है। आज स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कालीमेला पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया जा रहा है, कालीमेला गोस्टी में डॉक्टर का सरकारी क्वार्टर है। इस क्वार्टर के पास पुलिस को नक्सली पर्चा भी मिला है।

हालांकि, उसमें इनके खिलाफ कोई बात नहीं है। पुलिस का आशंका है कि कहीं नक्सली उन्हें अगवा न कर लिए हों। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है। डॉक्टर का फोन बंद आ रहा है। पुलिस ने जब जांच की तो घर से एक मोबाइल भी बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि, डॉक्टर का दूसरा फोन था। पुलिस आस-पास के लोगों और परिचितों से पता लगाने में जुटी है। मलकानगिरी SP का कहना है कि, जल्द ही इसका पता लगा लिया जाएगा।
Next Story