भारत

रेस्टोरेंट के सामने खड़ी कार में सुसाइड, व्यापारी के बेटे ने खुद को मारी गोली

Nilmani Pal
26 July 2024 4:29 AM GMT
रेस्टोरेंट के सामने खड़ी कार में सुसाइड, व्यापारी के बेटे ने खुद को मारी गोली
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी UP News। आगरा के सदर बाजार स्थित मामा फ्रेंकी रेस्टोरेंट Mama Frankie's Restaurant के पास गुरुवार की शाम युवक ने कार में कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान मामा फ्रेंकी रेस्टोरेंट संचालक हिमांशु सचदेवा के बेटे राहुल के साले निपुण कपूर (28) के रूप में हुई। वह ग्रेटर नोएडा निवासी था। खुदकुशी की वजह साफ नहीं हो सकी है। खुदकुशी से पहले युवक ने फैमिली ग्रुप में एक व्वॉइस मैसेज छोड़ा था। मौत की वजह का जिक्र नहीं किया। घटना शाम करीब पौने पांच बजे की है। मामा फ्रेंकी रेस्टोरेंट के पास सफेद रंग की कार खड़ी थी। अचानक गोली की आवाज आई।

Raymond Showroom रेमंड शोरूम का मैनेजर बाहर खड़ा था। उसे पहले बुलट के साइलेंसर का भ्रम हुआ। कार के खुले शीशे से धुआं निकलता देख लोगों ने कार में झांककर देखा तो एक युवक खून से लथपथ ड्राइविंग सीट पर पड़ा था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। एसीपी सदर सुकन्या शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचीं। कार का गेट खोला। युवक की मौत हो चुकी थी। 315 बोर का तमंचा कार में मिला।

सदर में गुरुवार को कार में युवक की खुदकुशी कर ली। इसकी सूचना पर मामा फ्रेंकी के मालिक हिमांशु सचदेवा भी मौके पर आ गए। उनका घर सदर बाजार में ही है। उन्होंने पुलिस को बताया कि मरने वाला उनके बेटे राहुल का साला निपुण कपूर था। जो गुरुवार को ही ग्रेटर नोएडा से आया था। उनकी नातिनी (निपुण की भांजी) का 28 जुलाई को जन्मदिन है।

निपुण ने बताया था कि वह थाईलैंड जा रहा है। जन्मदिन पर मौजूद नहीं रहेगा, इसलिए यहां केक कटवाने आया है। निपुण ने केक भी कटवाया। उनकी बहू का नाम आकांक्षा है। हिमांशु ने पुलिस को बताया कि बहू के माता-पिता का निधन हो चुका है। निपुण उसका इकलौता भाई था। ग्रेटर नोएडा में कैफे चलाया करता था। एसीपी सदर सुकन्या शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि निपुण ने खुदकुशी से पहले फैमिली ग्रुप में एक व्वॉइस मैसेज डाला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

Next Story