भारत

बालकनी से कूदकर सुसाइड, किसी के साथ कॉल में थी मृतका

Nilmani Pal
22 Nov 2025 7:46 AM IST
बालकनी से कूदकर सुसाइड, किसी के साथ कॉल में थी मृतका
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। ग्रेटर नोएडा में एक 22 वर्षीय युवती ने शुक्रवार शाम को 16वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. युवती एक निजी कंपनी में कार्यरत थी और अपने दोस्तों के साथ फ्लैट में रहती थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस आत्महत्या करने के कारणों की जांच कर रही है.

पुलिस के अनुसार यह घटना थाना सूरजपुर क्षेत्र के अंतर्गत मिग्सून ट्विन्स सोसायटी में हुई. सोसायटी के सिक्योरिटी ऑफिसर ने पुलिस को सूचना दी कि शामली निवासी शालू (22) पुत्री नरेश ने टावर सन-5 के 16वें फ्लोर की बालकनी से कूद गई है. सूचना मिलते ही थाना सूरजपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर शव का पंचायतनामा भरवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस अधिकारियों और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. जिससे आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवती ने फोन पर बात करने के तुरंत बाद छलांग लगा दी थी. पुलिस ने युवती के फोन और अन्य सामान को भी कब्जे में लिया है.

पुलिस ने युवती के साथ रह रहे दोस्तों से भी पूछताछ की है. दोस्तों ने बताया कि उन्हें भी आत्महत्या के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और उन्हें तब पता चला जब युवती नीचे कूद गई. जिस समय युवती ने आत्महत्या की उस समय एक दोस्त रसोई में खाना बना रहा था. जबकि अन्य दोस्त बाहर गए थे. वह यहां चार दोस्तों के साथ रहती थी. युवती के माता-पिता नहीं हैं. पुलिस ने मृतका के भाई को सूचित कर दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Next Story
null