भारत
जन्मदिन पर सुधीर शर्मा का सेवा संकल्प, 150 परिवारों को व्हीलचेयर
Shantanu Roy
2 Aug 2026 4:56 PM IST

x
Hospice. धर्मशाला। जन्मदिन का जश्न नहीं, सेवा का संकल्प… पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक सुधीर शर्मा इस बार भी अपना जन्मदिन धर्मशाला की जनता के साथ सादगी और सामाजिक सरोकारों के बीच मनाएंगे। 2 अगस्त को रक्कड़ में आयोजित होने वाले समारोह में वे जरूरतमंदों की मदद के लिए कई बड़ी पहल शुरू करेंगे। इस दौरान दिव्यांग बच्चों की जिम्मेदारी उठाने से लेकर जरूरतमंद परिवारों को सहायता देने तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी धर्मशाला भाजपा मंडल के कार्यकारी महामंत्री शुभम सूद ने दी । उन्होंने बताया कि जन्मदिन समारोह में सुधीर शर्मा 15 दिव्यांग बच्चों को गोद लेकर उनके भरण-पोषण और आवश्यक खर्च का पूरा जिम्मा उठाएंगे। इसके साथ ही धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के करीब 150 ऐसे परिवारों को व्हीलचेयर वितरित की जाएंगी, जो बीमारी या दिव्यांगता के कारण चलने-फिरने में असमर्थ हैं।
शुभम सूद ने बताया कि समारोह में करीब 85 जरूरतमंद गरीब लोगोंं को उच्च गुणवत्ता वाले श्रवण यंत्र भी दिए जाएंगे, ताकि सुनने में परेशानी झेल रहे लोगों को राहत मिल सके। इसके अलावा 100 ऐसे परिवारों की महिलाओं के लिए पेंशन योजना शुरू की जाएगी, जिनके परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है। यह पेंशन हर तीन महीने में दी जाएगी। यह पेंशन विधायक सुधीर शर्मा अपनी ओर से शुरू करेंगे। ‘एक पेड़ मां के नाम’ से जुड़ेगा जन्मदिन समारोह धर्मशाला भाजपा मंडल के कार्यकारी महामंत्री के अनुसार पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए जन्मदिन कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान से भी जोड़ा जाएगा। समारोह में पहुंचने वाले लोगों को फलदार पौधे बांटे जाएंगे। इस दौरान करीब 1000 से 1500 पौधे वितरित करने की तैयारी है। ऐसे परिवारों को आर्थिक मदद के रूप में सहायता भी दी जाएगी ।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





