नदी में अचानक बना एक बड़ा गड्ढा, सारा पानी उसी गड्ढे में गिरने लगा

श्रीनगर. कश्मीर के अनंतनाग में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक नदी में अचानक एक बड़ा गड्ढा हो गया जिसके बाद से नदी का सारा पानी उसी गड्ढे में गिरने लगा. फिलहाल इस बात का भी पता नहीं चल सका है कि यह पानी जा कहां रहा है. इसके कारण जलीय जीव जंतुओं को काफी नुकसान पहुंचा है. इसमें भी खासतौर पर ट्राउट मछली को काफी नुकसान हुआ है. अनंतनाग के कोकरनाग में बहने वाली ब्रिंगी नदी में हुए इस सिंकहोल के चलते जान-माल का नुकसान न हो इसके लिए प्रशासन ने इलाके में धारा 144 लागू कर दी है.
River goes underground in Kokernag Anantnag. #Sinkhole #BringiRiver #Kashmir pic.twitter.com/ATUYVtfeJn
— Rifat Abdullah (@rifatabdullahh) February 12, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





