Breaking News

सब इंस्पेक्टर ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी

Shantanu Roy
2 Dec 2023 8:03 PM IST
सब इंस्पेक्टर ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी
x

इंदौर। शहर में एक सब इंस्पेक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वे वर्तमान में विजय नगर थाने में पदस्थ थे। उन्होंने आत्महत्या क्यों की, अभी इसका पता नहीं चल पाया है। विजय नगर थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर (एसआइ) विकास पाटिल ने मल्हारगंज थाना क्षेत्र स्थित सरकारी क्वार्टर में शनिवार को फांसी लगा ली। पाटिल विजय नगर से पहले क्षिप्रा, द्वारकापुरी, लसूड़िया आदि थाने में भी पदस्थ रह चुके हैं। पुलिस जांच में जुटी है।

Next Story