भारत
सब इंस्पेक्टर की ईंट डंडों से पीट-पीटकर हत्या, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
7 Nov 2025 8:06 AM IST

x
फैली सनसनी.
हिसार: हरियाणा के हिसार में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां हुड़दंग का विरोध करने पर हरियाणा पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर रमेश की ईंट व डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। गुरुवार रात 12 बजे ये वारदात हुई। मृतक की पहचान 57 साल के रमेश कुमार के रूप में हुई है। लंबे समय से पुलिस विभाग में तैनात थे और अगले साल जनवरी में उन्हें रिटायर होना था। वारदात की सूचना पा कर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हिसार के सिविल अस्पताल में भिजवाया गया है।
सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार एडीजीपी ऑफिस में 10 साल से तैनात थे। वह ढाणी श्यामलाल की गली नंबर-3 में परिवार के साथ रहते थे। गुरुवार रात 10:30 बजे कुछ युवक गली में हुड़दंग और गाली गलौज कर रहे थे। शोर शराबा होने पर सब इंस्पेक्टर रमेश घर से बाहर निकले और उन्होंने युवकों को हुड़दंग करने से रोका। उस समय तो युवक चल गए लेकिन एक घण्टे बाद कार व दोपहिया वाहनों पर आए।
उन्होंने रमेश के घर के सामने गाली गलौज करना शुरू कर दिया। रमेश ने उन्हें रोका तो उन्होंने डंडों व ईंटों से हमला कर दिया। रमेश घायल होकर गिर गए। चीख पुकार सुनकर परिवार के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और हमलावरों का पीछा किया, लेकिन वे भागने में कामयाब हो गए।
नई सब्जी मंडी चौकी इंचार्ज राजबाला ने कहा कि परिजनों के बयान पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस की अलग-अलग टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। वहीं, इस वारदात से हरियाणा में कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस अफसर की सरेआम हत्या हो जाती है तो आम जनता की सुरक्षा कैसे होगी? हरियाणा के नए डीजीपी ओपी सिंह ने कार्यभार संभालने के बाद कई बार बयान दिया है कि हरियाणा में बदमाशों की खैर नहीं है, लेकिन अब उनके अफसर तक सुरक्षित नहीं हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





