
x
Shimla. शिमला। सीबीएसई स्कूलों में मेरिट से नियुक्ति को लेकर कैबिनेट सब-कमेटी की बैठक आज उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में हुई। इसमें शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर शामिल हुए, जबकि दो अन्य मंत्री जगत सिंह नेगी और राजेश धर्माणी मौजूद नहीं थे। बैठक में शिक्षा सचिव ने पूरी स्कीम, हाईकोर्ट में गये केस और भविष्य के प्रभावों पर जानकारी कमेटी को दी। कमेटी ने कहा कि इसके बाद वे मुख्यमंत्री से चर्चा कर आगे की रणनीति बताएंगे। इसलिए बुधवार बैठक में कोई निर्णय नहीं हो पाया। सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की बहुप्रतीक्षित भर्ती प्रक्रिया को लेकर सरकार जल्द अंतिम फैसला ले सकती है।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की मौजूदगी में हुई बैठक में शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने मौजूदा स्थिति और संभावित विकल्पों पर विस्तार से प्रस्तुति दी। अब सब कमेटी अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपेगी, जिसके आधार पर सरकार अंतिम निर्णय लेगी। बैठक में शिक्षा सचिव ने बताया कि प्रदेश के 158 सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति की जानी है। इनमें से 148 स्कूलों को सीबीएसई से संबद्धता मिल चुकी है, जबकि शेष स्कूलों की प्रक्रिया भी आगे बढ़ रही है। इन स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार लंबे समय से शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को अंतिम रूप देने की दिशा में काम कर रही है। सूत्रों के अनुसार, सरकार भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए चयनित अभ्यर्थियों से एक या दो स्टेशन विकल्प लेने पर विचार कर रही है। इसके बाद अभ्यर्थियों की मेरिट के आधार पर उनकी पसंद के स्कूलों में नियुक्ति दी जा सकती है। इससे नियुक्तियों में पारदर्शिता बढऩे के साथ-साथ अभ्यर्थियों की सुविधा का भी ध्यान रखा जाएगा।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





