भारत

बंदला हाइड्रो कालेज में छात्रों ने किया प्रदर्शन

Shantanu Roy
22 Nov 2025 5:02 PM IST
बंदला हाइड्रो कालेज में छात्रों ने किया प्रदर्शन
x
जुखाला। गवर्नमेंट हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज (जीएचईसी) बांदला के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसई) विभाग के छात्रों ने शुक्रवार को एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जिसमें उन्होंने एचपीटीयू विभाग से सीएसई विभाग में शिक्षकों की कमी को तुरंत दूर करने की मांग रखी। छात्रों का कहना था कि विभाग में लंबे समय से फैकल्टी की कमी बनी हुई है जिसका सीधा प्रभाव उनकी पढ़ाई, लैब सत्रों और शैक्षणिक प्रदर्शन पर पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने शांतिपूर्वक अपनी बातें रखते हुए कालेज प्रशासन और एचपीटीयू प्राधिकरण से अनुरोध किया कि सीएसई विभाग में शीघ्र ही योग्य
शिक्षकों की नियुक्ति
की जाएए ताकि उनकी पढ़ाई बिना किसी बाधा के जारी रह सके। छात्रों ने यह भी कहा कि सीएसई जैसे तकनीकी विभाग में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तभी संभव है जब पर्याप्त संख्या में फैकल्टी उपलब्ध हो। उन्होंने अपनी मांग को वाजिब और छात्र हित में आवश्यक बताया। अंत में छात्रों ने स्पष्ट किया कि उनकी मांग पूरी होने तक वे अपनी आवाज शांतिपूर्ण तरीके से उठाते रहेंगे। प्रदर्शन के दौरान पूरा कॉलेज परिसर शांत और अनुशासित बना रहा। यह प्रदर्शन सीएसई छात्रों की एकता तथा उनके शैक्षणिक भविष्य के प्रति जागरूकता का प्रतीक है।
Next Story