भारत

बीपीएससी की तैयारी कर रहे छात्र छाप रहे थे नकली नोट, हुए गिरफ्तार

jantaserishta.com
23 May 2023 1:17 PM IST
बीपीएससी की तैयारी कर रहे छात्र छाप रहे थे नकली नोट, हुए गिरफ्तार
x
देखें वीडियो.
पटना (आईएएनएस)| रिजर्व बैंक इंडिया ने जहां देशभर में 2000 रुपये के नोट पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है, वहीं दूसरी ओर बिहार की राजधानी पटना में पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह में ऐसे छात्र भी हैं जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।
पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एसके पुरी थाना क्षेत्र में नकली नोट छापने का काम चल रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने पश्चिम आनंदपुरी स्थित एक अपार्टमेंट के एक फ्लैट में छापेमारी की।
पुलिस की आने की भनक लगते ही तीन से चार लोग तो खिड़की से कूदकर भागने में सफल रहे लेकिन दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यहां से 1.80 लाख रुपए के नकली नोट, शराब की कई बोतलें और प्रिंटर सहित कई सामान बरामद किए हैं। सभी नोट 500 और 200 के हैं। यहां से कई किताबें भी बरामद की गई है। पकड़े गए युवकों ने बताया कि वे बीपीएससी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी कर रहे हैं। गिरफ्तार हुए युवकों की पहचान अयूब खान (कटिहार) और रतन यादव (नवादा) के रूप में की गई है।
पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने आशंका जताते हुए बताया कि इनकी पहचान शराब माफियाओं से भी लग रही है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story