भारत

करोड़ी स्कूल के छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली

Shantanu Roy
23 April 2024 10:59 AM GMT
करोड़ी स्कूल के छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली
x
चंबा। राजकीय उच्च विद्यालय करोड़ी में विश्व पृथ्वी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों के लिए भाषण, चित्रकला व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसके साथ ही विद्यालय के बच्चों तथा अध्यापकों ने पृथ्वी को सुरक्षित व संरक्षित करने के लिए करोड़ी गांव में जागरूकता रैली भी निकाली। भाषण प्रतियोगिता में भगत सदन प्रथम, आजाद सदन द्वितीय व लक्ष्मीबाई सदन तृतीय रहा। चित्रकला में आजाद सदन पहले, लक्ष्मीबाई सदन दूसरे तथा भगत सदन तीसरे स्थान पर रहा। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भगत सदन पहले, सावित्रीबाई सदन दूसरे व लक्ष्मीबाई सदन तीसरे स्थन पर रहा।
विद्यालय के मुख्याध्यापक राजीव राठौर ने बच्चों को पृथ्वी दिवस का महत्त्व तथा पृथ्वी पर किस तरह जीवन को सुरक्षित तथा बेहतर बनाया जा सके, के बारे में बताया। विज्ञान अध्यापक हेमराज ने पृथ्वी को सुरक्षित व सभी जीवों के लिए किस तरह बेहतर पर्यावरण प्रदान किया जा सके, के बारे में जागरूक किया। इस बारे बच्चों को जागरूक किया। इस मौके पर विद्यालय के मीडिया को- ओर्डिनेटर एवं भाषा अध्यापक देशराज सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
Next Story