
x
आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली पुलिस ने न्यूयॉर्क-दिल्ली अमेरिकन एयरलाइंस फ्लाइट में एक यात्री द्वारा अपने सह यात्री पर कथित तौर पर पेशाब करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) देवेश कुमार महला ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं।
घटना के समय छात्र शराब के नशे में बताया जा रहा है।
यह घटना कथित तौर पर फ्लाइट नंबर एए292 में हुई, जिसने शुक्रवार को न्यूयॉर्क से उड़ान भरी और शनिवार रात 10 बजकर 12 मिनट पर दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट पर लैंड किया।
डीसीपी ने कहा, हमें एक अमेरिकी एयरलाइन के एक यात्री आर्य वोहरा के खिलाफ शिकायत मिली है, आरोपी अमेरिका में एक छात्र है और दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी में रहता है। हम आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, जब वोहरा ने पेशाब किया तो वो सो रहा था। एयरलाइन ने मामले की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई। मामले में आगे की जांच जारी है।
Tagsन्यूयॉर्क-दिल्ली अमेरिकन एयरलाइंस फ्लाइटअमेरिकन एयरलाइंस फ्लाइटपेशाबइंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डाएयरपोर्टNew York-Delhi American Airlines FlightAmerican Airlines FlightPeaceIndira Gandhi International AirportAirport
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





