भारत

बहरा हुआ स्टूडेंट, टीचर ने मारा थप्पड़

Nilmani Pal
18 Sept 2025 7:23 AM IST
बहरा हुआ स्टूडेंट, टीचर ने मारा थप्पड़
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। सीतापुर जिले में एक टीचर ने कक्षा तीन के छात्र की पिटाई कर दी। सिधौली क्षेत्र के स्कूल की अध्यापिका द्वारा स्कूल के बच्चे को कान पर जोरदार थप्पड़ मारने से बच्चे के कान का पर्दा फटने की घटना सामने आई है। छात्र के परिवार में इसको लेकर आक्रोश है। परिवार के लोगों ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस को तहरीर देकर आरोपी शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली के ग्राम सिंहनामऊ निवासी दिनेश कुमार पुत्र पुतान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका नौ वर्षीय पुत्र गुलशन उसके गांव में स्थित एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा तीन का छात्र है, जिसे बीते 14 सितंबर को स्कूल की एक अध्यापिका ने मारा पीटा। दो दिन से बच्चा कान में दर्द बता रहा था। इसके बाद कान बहने लगा। बुधवार को पीड़ित बच्चे को डाक्टर को दिखाने व जांच कराया तो पता चला कि अध्यापिका द्वारा तेजी से मार देने के कारण बच्चे के कान का पर्दा फट गया है। पर्दा फटने की जानकारी होने पर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। परिवार के लोग आक्रोशित हो गए। बच्चे के पिता ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पिता ने शिकायत की है।

पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। सिधौली इंस्पेक्टर बलवंत शाही ने बताया कि घटना की पुष्टि के लिए बच्चे को सीएचसी सिधौली भेजा गया था। वहां से उसको ईएनटी के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जिला अस्पताल की रिपोर्ट के बाद मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जाएगी।

Next Story
null