भारत
मजार को लेकर विवाद, तंत्र-मंत्र के आरोपों के बाद तोड़ा गया ढांचा
jantaserishta.com
23 Sept 2026 10:39 AM IST

x
पुलिस की जांच जारी.
करनाल: हरियाणा के करनाल में एक मजार को लेकर विवाद खड़ा हो गया. कर्ण विहार की गली नंबर 29 में स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया. लोगों ने यहां कथित तौर पर तंत्र-मंत्र से जुड़ी गतिविधियां चलने का आरोप लगाया. विरोध के बीच कॉलोनी के लोग और हिंदू संगठन से जुड़े सदस्य मौके पर पहुंचे. इसके बाद मजार के ढांचे को तोड़ दिया गया.
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है. मजार बनाने वाले व्यक्ति का पक्ष अभी सामने नहीं आया है. स्थानीय लोगों का दावा है कि रिहायशी इलाके में करीब डेढ़ साल से हुकम जी दरबार के नाम पर गतिविधियां चल रही थीं. लोगों का कहना है कि, शुरुआत में खाली पड़ी जगह पर सिर्फ दो ईंटें रखी गई थीं. इसके बाद धीरे-धीरे वहां टाइलें लगाई गईं. स्टील की ग्रिल भी लगा दी गई. इसी तरह वहां कथित मजार का ढांचा तैयार हो गया.
मोहल्लेवासियों का कहना है कि यहां देर रात तक लोगों की आवाजाही रहती थी. कई बार रात के दो से तीन बजे तक गतिविधियां चलने का आरोप लगाया गया. इससे आसपास रहने वाले परिवारों को परेशानी होने की बात कही गई.
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि धार्मिक आस्था की आड़ में तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा था. हालांकि, लोगों ने यह भी कहा कि उनका विरोध किसी धर्म के खिलाफ नहीं है. उनका कहना है कि वे कथित अंधविश्वास और तांत्रिक गतिविधियों के खिलाफ हैं.
लोगों के मुताबिक, देर रात अनजान लोगों की आवाजाही भी होती थी. इससे इलाके के लोगों में नाराजगी बढ़ती गई. विरोध बढ़ने और मीडिया के मौके पर पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद संचालक अपने मकान पर ताला लगाकर वहां से चला गया.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सोनू नाम के व्यक्ति पर मजार बनाने और झाड़-फूंक करने का आरोप लगाया गया है. हालांकि, इन आरोपों की अभी पुलिस जांच कर रही है. संबंधित व्यक्ति का पक्ष भी सामने नहीं आया है.
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है. उनका कहना है कि अगर जांच में निर्माण या अंधविश्वास फैलाने से जुड़े आरोप सही पाए जाते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए. पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति देख चुकी है. अब पुलिस निर्माण और वहां चल रही कथित गतिविधियों से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है. जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति साफ हो सकेगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





