भारत

एचपीयू में हॉस्टल, लाइब्रेरी, परिवहन और ईआरपी सिस्टम पर उठाई जोरदार आवाज

Shantanu Roy
22 Nov 2025 5:24 PM IST
एचपीयू में हॉस्टल, लाइब्रेरी, परिवहन और ईआरपी सिस्टम पर उठाई जोरदार आवाज
x
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय एसएफआई इकाई द्वारा विश्वविद्यालय में मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्रदर्शन किया गया। एसएफआई ने कहा कि विश्वविद्यालय में छात्र अपनी मूलभूत सुविधाओं को लेकर झुझ रहा है। कैंपस सचिवालय सदस्य विक्की ने कहा कि विश्वविद्यालय की स्थापना को 56 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन हॉस्टलों की स्थिति चिंताजनक है। विश्वविद्यालय में 14 हॉस्टल हैं। वर्तमान में स्वच्छ पेयजल की अनुपलब्धता के कारण छात्रों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
हॉस्टलों में लंबे समय से मरम्मत कार्य के अभाव में शौचालय, कमरा संरचना, पाइप लाइन, पेंटिंग आदि की स्थिति अत्यंत खराब है। उन्होंने विशेषकर श्रीखंड ब्वायज हॉस्टल के अधूरे नवीनीकरण कार्य को तुरंत पूरा करने की मांग की। एसएफआई विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष आशीष ने विश्वविद्यालय के ईआरपी सिस्टम को विफल बताते हुए कहा कि नई प्रणाली ने न केवल परीक्षा परिणामों में देरी बढ़ाई है, बल्कि इसका खर्च भी ऑफलाइन सिस्टम की तुलना में कई ज्यादा है। एसएफआई ने लाइब्रेरी में हीटिंग सिस्टम और जनरल सेक्शन को 24 घंटे खुले रहने की मांग की।
Next Story