भारत

आफत का तूफान, जिला भर में तबाही, जनजीवन बाधित

Shantanu Roy
18 April 2025 4:56 PM IST
आफत का तूफान, जिला भर में तबाही, जनजीवन बाधित
x
Market. मंडी। बुधवार रात को मंडी जिला में तूफान ने ऐसा कहर मचाया कि पूरा मंडी बिजली के लिए तरस गया। डिवीजन में 500 ट्रांसफार्मर ठप पड़ गए। वहीं लगभग 60 के करीब सीमेंट के पोल पूरे मंडल में टूटे हैं। जिसमें से विद्युत विभाग द्वारा अधिकतर ट्रांसफार्मरों को आठ घंटों के भीतर भीतर ठीक कर दिया गया है। वहीं डेढ़ सौ के कारीब ट्रांसर्फामरों पर काम किया जा रहा है , जिन्हें जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा। विभाग के कर्मचारी आंधी, तुफान में भी काम में जुटे रहे, ताकि लोगों को परेशानियों का बिलकुल सामना ना करना पड़े। बता दें कि बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे अचानक तेज हवाएं और बीजली चमकने लगी। जिससे ट्रांसफार्रम ठप हो गए। रात को ही पूरे डिवीजन में बीजली गुल हो गई। लेकिन विद्युत विभाग के कर्मचारी आंधी तुफान में ट्रंासर्फामर को ठीक करने के लिए फील्ड पर उतर
गए।
कड़ी मशक्कत के बाद विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा रात को ही कुछ ट्रांसफार्मरों को ठीक कर दिया गया था। शहर में देर रात को बीजली आ गई थी। वहीं अन्य सब स्टेशनों में सुबह करीब दस बजे के आसपास बीजली आई। कु छ ट्रांसर्फामर को ठीक करने में विद्युत विभाग के कर्मचारी अभी भी जुटे हुए हैं। जल्द ही सभी ट्रांसर्फामरों को ठीक कर दिया जाएगा। विद्युत विभाग मंडी डिवीजन के एक्सईएन राजेश ने लोगों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि विभाग के कर्मचारी फील्ड में हैं और लगातार काम कर रहे हैं। एक्सईएन ने कहा कि पूरे डिवीजन में 500 ट्रांसफार्मर खराब पड़े थे। अधिकतर विभाग द्वारा रात को ठीक कर दिए गए थे। वहीं कुछ जगह सुबह दस बजे के करीब बीजली आ गई थी। जहां बीजली नहीं है वहां कर्मचारी अभी भी कार्य जुटे हुए हैं। जल्द बहाली होगी।
Next Story