
x
Una. ऊना। मुख्यमंत्री सरकार नहीं, बल्कि कांग्रेस का एक गुट ही चला रहे हैं। यह बात नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुक्खू के भाजपा में पांच गुट होने के पुराने बयान पर पलटवार करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू जब कांग्रेस के अध्यक्ष थे, तब भी वह संगठन के बजाय सिर्फ अपना गुट चलाते थे और आज मुख्यमंत्री बनने के बाद भी वह सरकार चलाने के बजाय केवल अपना गुट ही चला रहे है। मुख्यमंत्री के उस पुराने बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि बगावत भाजपा में नहीं बल्कि खुद कांग्रेस के भीतर हुई है, पहले वरिष्ठ नेता कौल सिंह और मंत्री चंद्र कुमार ने मोर्चा खोला और अब पूर्व सीपीएस नीरज भारती ने पूरी पोल खोलकर रख दी। नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें भाजपा की चिंता करने के बजाय अपने दल की ओर ध्यान देना चाहिए।
क्योंकि एकजुट भाजपा ने ही उन्हें पूरे प्रदेश में करारी शिकस्त दी है। बुधवार को उन्होंने हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के हरोली और टाहलीवाल में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने स्पोट्र्स हॉस्टल, सरकाघाट की बास्केटबॉल खिलाड़ी काव्या के वल्र्ड स्कूल बास्केटबॉल चैंपियनशिप (सर्बिया) के लिए भारतीय टीम में चयन होने पर उन्हें बधाई दी और इसे पूरे हिमाचल के लिए गर्व का विषय बताया। इस अवसर पर उनके साथ ऊना स्थित पार्टी कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री संगठन शिव प्रकाश, सांसद अनुराग ठाकुर और भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन सहित हिमाचल भाजपा के अन्य नेता भी साथ रहे। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को भाजपा नेताओं के साथ पीएम मोदी के सर्वाधिक लंबे कार्यकाल के रिकॉर्ड बनाने के अवसर पर जिला ऊना के हरोली में निर्माणाधीन बल्क ड्रग पार्क का स्थानीय नेताओं के साथ निरीक्षण किया।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





