भारत

बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड बनाना बंद करो, प्रेमानंद महाराज ने दी सलाह

Nilmani Pal
5 Aug 2025 6:44 AM IST
बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड बनाना बंद करो, प्रेमानंद महाराज ने दी सलाह
x
पढ़े पूरी खबर

दिल्ली। प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज द्वारा हाल ही में महिलाओं को लेकर दिए गए एक बयान पर विवाद अभी थमा नहीं है। इस बयान की कई लोग निंदा कर रहे हैं। उनके बयान को महिलाओं के खिलाफ बताते हुए विरोध किया जा रहा है। इस बीच संत प्रेमानंद महाराज का एक और बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि गंदे आचरण करने वालों को सही उपदेश बुरा लगेगा। सोमवार से वायरल हो रहे इस बयान में वह आचरण की अशुद्धता पर कठोर और कड़वे वचन दे रहे हैं। साथ ही नौजवानों से आह्वान कर रहे हैं कि वो बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड बनाना बंद करें।

महिला-पुरुषों की पवित्रता पर वक्तव्य देने के बाद संत प्रेमानन्द महाराज का इस बयान की भी काफी चर्चा हो रही है। वीडियो में संत प्रेमानंद महाराज कह रहे हैं कि नाली के कीड़े को अमृत कुंड में डालना पसंद नहीं आएगा। इसी तरह गंदे आचरण करने वालों को सही उपदेश दो तो उनको बुरा लगेगा, अच्छा नहीं लगेगा। मेरे पास जो बच्चे आ रहे हैं तो वे सुधरने के लिए आ रहे हैं।

वीडियो में प्रेमानंद महाराज कह रहे हैं कि हम कड़वा भी बोलेंगे। गर्ल फ्रेंड-बॉयफ्रेंड बनाना बंद करो, कोई नशा मत करो, माता पिता की आज्ञा में रहो। इसी को अब तुम बुरा मानो तो फिर संतजन तुमको उपदेश नहीं करेंगे, शास्त्रों तक तुम्हारी पहुंच नहीं तो कैसे जानोगे कि अच्छाई-बुराई क्या है? नये बच्चे हैं, संसार में आये हैं तो तुम्हें लगता है कि सुख चाहिए तो सुख व्यसन में, व्यभिचार में है और वही तुम्हें डिप्रेशन में ले जाएगा। वही तुम्हें नाना प्रकार के आचरण में फंसा कर जेल भिजवा देगा। आत्महत्या को मजबूर कर देगा। प्रेमानंद महाराज ने कहा कि संत, सद्गुरुदेव और शास्त्र की बातों का मनन करें तो माया है ही नहीं, लेकिन जो है नहीं वह कमाल कर जाती है, यह है भगवान की माया।


Next Story
null