भारत

State के नए छह विधायकों ने ली शपथ

Shantanu Roy
13 Jun 2024 10:27 AM GMT
State के नए छह विधायकों ने ली शपथ
x
Shimla. शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पुस्तकालय सभागार में नवनिर्वाचित छह विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। यह शपथ विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे। शपथ लेने वालों में धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा, गगरेट से कांग्रेस विधायक राकेश कालिया, बड़सर से भाजपा विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, कुटलैहड़ से कांग्रेस विधायक विवेक शर्मा, सुजानपुर से कैप्टन (सेवानिवृत्त) रंजीत राणा और लाहुल स्पीति से अनुराधा राणा शामिल थीं। सुधीर शर्मा ने जब शपथ ल, तो पुस्तकालय सभागार में
जय श्रीराम के नारे भी लगे।
शपथ के बाद सभी विधायकों ने अपने-अपने चुनाव क्षेत्र की जनता का उन्हें चुनने के लिए धन्यवाद किया। शपथ ग्रहण समारोह के बाद विधानसभा स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने नए विधायकों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे हिमाचल हित के मुद्दे सदन में उठाएंगे। शपथ ग्रहण करने के उपरांत अब सदन में कांग्रेस पार्टी के विधायकों की संख्या 34 से बढक़र 38 हो गई है। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार और विधायकगण भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
कांग्रेस ने हमेशा झूठ की राजनीति की है और इस विधानसभा के चुनाव प्रचार में मुख्यमंत्री और सरकार ने सिर्फ झूठ बोला है। मेरे ऊपर कई तरह के झूठे आरोप लगाए गए, जिसके लिए मैं कोर्ट में गया हूं। मुख्यमंत्री को नोटिस हो गया है और अब मैं केस वापस नहीं लूंगा
सुधीर शर्मा, विधायक कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र
अब जिम्मेदारी डबल हो गई है। शपथ के बाद यह एहसास हो रहा है कि जनता ने मुझ पर कितना भरोसा जजाया है? इसके लिए लाहुल स्पीति की जनता का धन्यवाद। मैं जनता से मिले इस मैंडेट की इज्जत करूंगी। मंत्री बनाना है या नहीं, यह हाइकमान की इच्छा पर निर्भर करता है
अनुराधा राणा, विधायक लाहुल स्पीति विधानसभा क्षेत्र
विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद मैं मुख्यमंत्री के हनुमान की तरह काम करूंगा और सुजानपुर के विकास को एक नई गति दंूगा। सीएम सुक्खू के साथ सुजानपुर की जनता के आशीर्वाद से ही मैं उपचुनाव जीत पाया हंू। अब लोगों की समस्याओं का समाधान करना मेरी प्राथमिकता होगी
रणजीत राणा, विधायक सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र
इन उपचुनावों से कांग्रेस सरकार को गिराने की मंसूबे फेल हो गए हैं। इससे सुक्खू की सरकार और मजबूत हुई है। मंै चट्टान की तरह मुख्यमंत्री और कांगे्रस पार्टी का साथ दूंगा। इन नतीजों ने साफ कर दिया है कि चुनी हुई सरकार को गिराने की कोशिश नहीं करनी चाहिए
राकेश कालिया, विधायक गगरेट विधानसभा क्षेत्र
राजनीतिक व्यक्ति कहीं भी सेटल हो जाता है। इसमें थोड़ा समय लगता है। अब वह समय निकल गया है। मैं भाजपा की परंपराओं के अनुसार काम करूंगा और बड़सर के लोगों को एहसास करवाऊंगा कि उनका फैसला सही था। लगातार चौथी बार विधायक बनाने के लिए धन्यवाद
इंद्रदत्त लखनपाल, विधायक बड़सर विधानसभा क्षेत्र
प्रदेश की जनता ने धनबल के खिलाफ संदेश दिया है और जो जनादेश मुझे मिला है, मैं उस भरोसे को टूटने नहीं दूंगा। मैं मुख्यमंत्री के हाथ मजबूत करने आया हूं। मुझ पर विश्वास जताने के लिए क्षेत्र के जनता के साथ-साथ कांग्रेस हाइकमान व सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद
विवेक शर्मा, विधायक कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र
Next Story