
x
Hamirpur. हमीरपुर। हमीरपुर जिला के सरकारी डिग्री कॉलेजिज के आठ प्रोफेसरों और एक प्राचार्य ने उच्च शिक्षा विभाग में राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन कर दिया है। ऐसे में जल्द ही उन्हें शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। आगामी पांच सितंबर को राज्य स्तरीय शिक्षक अवार्ड से उन्हें नवाजा जाएगा। बता दें कि उच्च शिक्षा विभाग ने वर्ष 2026 के राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए सरकारी डिग्री कॉलेजों और संस्कृत कॉलेजों के प्रोफेसरों और प्राचार्य से ऑनलाइन नामांकन आमंत्रित किए थे। इसमें पात्र सहायक प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, प्रोफेसर और प्राचार्य आवेदन कर सकते थे। हमीरपुर जिला के छह राजकीय महाविद्यालयों में से आठ प्रोफसरों और एक प्राचार्य ने राज्य स्तरीय शिक्षक अवार्ड के लिए आवेदन किया है। इनमें एक महिला प्रोफेसर भी शामिल है।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय हमीरपुर से छह, सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन से दो और राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर से एक प्रोफेसर ने आवेदन किया है। उच्च शिक्षा विभाग आए हुए आवेदनों की जल्द ही समीक्षा करेगा और यहां से प्रोफेसरों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। कॉलेज प्रोफेसरों को राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए कम से कम पांच वर्ष का पूर्णकालिक शिक्षण अनुभव तथा पिछले तीन वर्षों की एसीआर में वैरी गुड रेटिंग अनिवार्य किया गया था। वहीं प्राचार्यों के लिए सरकारी कॉलेज में नियमित रूप से कम से कम एक वर्ष का प्राचार्य अनुभव आवश्यक रखा गया था। इसके लिए नामांकन स्वयं, प्राचार्य, छात्रों, शिक्षकों, पीटीए अथवा समाज के किसी सदस्य द्वारा किया जा सकता था। सभी आवेदन निर्धारित प्रारूपों एवं आवश्यक दस्तावेजों सहित आठ जुलाई तक ई-मेल तथा हार्ड कॉपी के माध्यम से निदेशालय को भेजने थे। गौरतलब रहे कि इस वर्ष उच्च शिक्षा में कुल सात पुरस्कार आगामी पांच सितंबर को दिए जाएंगें। इनमें पांच पुरस्कार कॉलेज प्रोफेसरों को और दो पुरस्कार प्राचार्यों के लिए निर्धारित किए गए हैं।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





