भारत

प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा भाई युवती से दुराचार मामले में अरेस्ट

Shantanu Roy
12 Oct 2025 4:11 PM IST
प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा भाई युवती से दुराचार मामले में अरेस्ट
x
Solan. सोलन। सोलन पुलिस ने शुक्रवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के बड़े भाई डा. रामकुमार बिंदल को युवती से कथित तौर पर दुराचार के आरोप में गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी के बाद प्रदेश के सियासी गलियारों में हलचल पैदा हो गई है। जानकारी के अनुसार पीडि़ता ने महिला पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह काफी समय से बीमारी से ग्रसित है, जिसका उपचार वैज्ञानिक चिकित्सा के माध्यम से भी करवाया, परंतु कोई लाभ नहीं मिला। वह उक्त बीमारी का वैदिक उपचार करवाने के लिए गत सात अक्तूबर को सोलन में पुराना बस अड्डा के समीप वैद्य के पास आई थी, जहां पर एक व्यक्ति ने उसका नाम-पता पूछने के बाद जांच के लिए बैठा दिया। उसके बाद वह व्यक्ति कथित तौर पर हाथ पकडक़र नसें दबाने लगा।


उसके उपरांत वह यौन समस्याओं के बारे में पूछने लगा। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बीमारी के बारे में पूरी बात बतार्ई तथा उस आदमी ने आश्वासन दिया कि वह इन्हें सौ फीसदी ठीक कर देंगे और इससे संबंधित कोई किताब भी दिखाई। इसके उपरांत वह जांच करने लग पड़ा तथा जांच करते समय उसने पीडि़ता को कहा कि उसे प्राइवेट पार्ट भी चेक करना है, जिसके लिए लिए लडक़ी ने मना किया। हालांकि आरोपी ने चैक करने के बहाने उसके साथ कथित तौर पर गलत काम किया। इसके बाद पीडि़ता ने उसे धक्का दिया और बाहर आ गई। इसके बाद महिला थाना सोलन पहुंची और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीडि़ता का बयान कोर्ट में भी करवाया और मामले की जांच के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण एफएसएल जुन्गा की टीम से भी करवाया और साक्ष्य कब्जे में लिए गए।
Next Story