भारत

नालागढ़ में स्थापना दिवस पर कार्यक्रम के दौरान बोले प्रदेश अध्यक्ष

Shantanu Roy
29 Dec 2025 4:26 PM IST
नालागढ़ में स्थापना दिवस पर कार्यक्रम के दौरान बोले प्रदेश अध्यक्ष
x
नालागढ़। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि भारत की आत्मा, उसकी आवाज और लोकतंत्र की मजबूत रीढ़ है। आज देश में बोलने, लिखने और सिर उठाकर जीने की जो आज़ादी है, उसके पीछे कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं का त्याग, तपस्या, बलिदान और संघर्ष है। वह नालागढ़ की इंदिरा अनाज मंडी में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार के बद्दी पहुंचने पर दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम कुमार चौधरी की अगवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता से संविधान तक और संविधान से आधुनिक भारत तक की यात्रा किसी सत्ता की देन नहीं, बल्कि कांग्रेस के खून-पसीने से लिखी गई अमर गाथा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आज देश में लोकतंत्र पर चोट हो रही है और संविधान की आत्मा को कमजोर करने की साजिशें की जा रही हैं।
महंगाई आसमान छू रही है, बेरोजगारी युवाओं के भविष्य को निगल रही है, किसान, मजदूर, महिलाएं और युवा रोज़ संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सत्ता में बैठे लोग सच का सामना करने से बच रहे हैं। विनय कुमार ने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता पार्टी की असली पूंजी है। उन्होंने जल्द ही जिला अध्यक्ष और ब्लॉक कार्यकारिणियों के गठन का आश्वासन देते हुए कहा कि 2027 से पहले कांग्रेस अपनी सभी गारंटियां पूरी करेगी। इस अवसर पर नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा ने कहा कि स्थापना दिवस को अब हर विधानसभा क्षेत्र में मनाने का निर्णय कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने वाला है। कार्यक्रम में कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी,जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिव कुमार, जोगिंद्रा बैंक के चेयरमैन मुकेश शर्मा, रोशन लाल, मदन चौधरी, विनोद जिंटा, मनोज वर्मा, महेश गौतम, हुसन ठाकुर, प्रिंस शर्मा, भूपेंद्र सिंह, नीरज ठाकुर, रवि शर्मा, देवी शरण खुल्लर, श्याम विनायक, राजेंद्र नेगी, रविंद्र गोला, मनमोहन सिंह, राम कुमार शर्मा, जगजीत सिंह, सुरेंद्र सेठी, अमरेंद्र भिंडर, विकास ठाकुर, सुरमुख सिंह, अवतार सिंह, चनन सिंह, सतनाम सिंह, कुलदीप सिंह, प्रियंका जैन, विजय भल्ला, हरप्रीत सिंह, बाबू राम, नोनी चौधरी, शिव गोपाल और हरजिंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Next Story