
x
सोलन। सोलन का प्रसिद्ध राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेला इस वर्ष 26 से 28 जून तक पारंपरिक भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने शूलिनी मेला समिति की बैठक में इसकी घोषणा करते हुए संबंधित विभागों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मां शूलिनी मेला सोलन की आस्था और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। मेले के दौरान शोभायात्रा, पूजा-अर्चना, भंडारों, स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निशुल्क बस सेवा भी चलाई जाएगी। इस बार मेले में प्रदेशभर के सांस्कृतिक दलों के साथ स्थानीय कलाकारों को भी मंच मिलेगा। इसके अलावा क्राफ्ट मेला, प्रदर्शनी, कुश्ती, ठोडो, रस्साकशी, कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, शतरंज, टेबल टेनिस और जुडो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। नारा लेखन, बेबी शो, फ्लावर शो और पैट शो भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने कहा कि प्रशासन मेले के सफल आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है। तीन दिवसीय यह मेला एक बार फिर सोलन को आस्था, संस्कृति और उत्सव के रंगों से सराबोर करेगा।
बैठक में बघाट सहकारी बैंक के अध्यक्ष अरुण शर्मा, जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड के सदस्य सुरेंद्र सेठी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल ठाकुर व रमेश ठाकुर, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग के उपाध्यक्ष कर्नल संजय शांडिल, प्रदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम निदेशक मण्डल के सदस्य जतिन साहनी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष बरमानी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सोलन मनीष ठाकुर, हिमाचल प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के सदस्य शोभित बहल, प्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव विकास काल्टा, हिमाचल पथ परिवहन निगम के निदेश बोर्ड के सदस्य अजय वर्मा, उप महाधिवक्ता रोहित शर्मा, अरविंदर गुप्ता, शिव कुमार व संधीरा, शूलिनी माता के कारदार, पंचायती राज संस्थाओं तथा शहरी निकायों के नव निर्वाचित जन प्रतिनिधि, पुलिस अधीक्षक सोलन तिरुमलाराजू एसडी वर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन, नगर निगम आयुक्त एकता कापटा, उप पुलिस अधीक्षक बद्दी अशोक वर्मा सहित अन्य सरकारी व गैर सरकारी सदस्य उपस्थित थे। राज्य स्तरीय शूलिनी मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस विभाग विशेष प्रबंध करेगा। मेले के दौरान शहर के विभिन्न प्रवेश मार्गों और प्रमुख स्थानों पर नाकाबंदी की जाएगी।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





