
x
Hospice. धर्मशाला। धर्मशाला के खनियारा में मनूणी खड्ड में चल रहे 4.5 मेगावाट मनूणी-दो के कार्य के दौरान बादल फटने जैसी स्थिति से हुए भयंकर नुकसान के बाद प्रशासन की ओर से मृतकों के परिवारों को फौरी राहत प्रदान कर दी गई है। इसमें पीडि़त परिवारों को 25-25 हजार की फौरी राहत दी गई है। जबकि हिमाचल प्रदेश सरकार व प्रशासन की ओर से आपदा का शिकार बने मृतकों को चार-चार लाख रुपए प्रदान किए जाएंगे। अब तक कंपनी की तरफ से मृतक मजदूरों के लिए कोई भी राहत राशि की घोषणा नहीं की गई है। इतना ही नहीं, कार्य के दौरान अपनी जान बचाते हुए घायल हुई कई कर्मियों, प्रभावित मजूदरों व अन्य को भी कोई राहत राशि प्रदान नहीं की गई है।
इंदिरा प्रियदर्शनी हाइडल पावर कंपनी की ओर से कंपनी मैन्यूल के हिसाब से मृतकों के परिवारों व पीडि़त अन्य मजदूरों को राहत राशि प्रदान करने की सहमति दी गई है। उपायुक्त कांगड़ा के समक्ष घटना के बाद कंपनी के अधिकारियों की ओर से उक्त सहमति प्रदान की गई है। बावजूद इसके अब तक तीसरे दिन तक कंपनी की ओर से कोई घोषणा राहत राशि की नहीं की गई है। इस बारे में एसडीएम धर्मशाला मोहित रतन ने बताया कि प्रशासन की ओर से 25-25 हजार की फौरी राहत मृतकों के परिवारों को सौंप दी गई है। कंपनी को भी उपायुक्त के समक्ष मृतकों के परिवारों को उचित राशि उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें कंपनी ने हामी भरी है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





