
x
Shimla. शिमला। हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में 21 जून को कुल्लू अस्पताल में प्रसूता मंजू शर्मा की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टाफ नर्स को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। स्वास्थ्य सेवाएं निदेशालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के चिकित्सा अधीक्षक ने 30 जून को भेजी अपनी रिपोर्ट में बताया कि प्रसूता की मौत के मामले को लेकर स्टाफ नर्स के खिलाफ सार्वजनिक शिकायत मिली थी।
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि ड्यूटी के दौरान उनका मरीजों और उनके परिजनों के प्रति व्यवहार अनुचित था। उनके खिलाफ गंभीर कदाचार, असंतोषजनक संवाद और पेशेवर आचरण के उल्लंघन के आरोप पाए गए हैं। इन्हीं आरोपों के आधार पर स्टाफ नर्स के खिलाफ सीसीएस (सीसीए) नियम, 1965 के तहत विभागीय जांच शुरू करने की प्रक्रिया चल रही है। जांच पूरी होने तक उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय डीडीयू अस्पताल, शिमला निर्धारित किया है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





