भारत

चाकू से दनादन वार, एक के बाद एक 5 वारदात, लूटपाट भी की

jantaserishta.com
12 April 2025 3:00 PM IST
चाकू से दनादन वार, एक के बाद एक 5 वारदात, लूटपाट भी की
x

सांकेतिक तस्वीर

डरे लोग.
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली की सड़कों पर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. बीते 48 घंटे में दिल्ली में हुई वारदातों ने पुलिस की चौकसी और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. एक तरफ शुक्रवार को एक फॉर्च्यूनर सवार की गोली मारकर हत्या कर दी गई, तो दूसरी तरफ स्कूटी सवार बदमाशों ने एक घंटे के भीतर 5 लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया और 3 लोगों से लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया. इनमें एक हेड कॉन्स्टेबल भी शामिल है.
जानकारी के अनुसार, गुरुवार तड़के आदर्श नगर इलाके में स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने दिल्ली की सड़कों पर आतंक मचा दिया. करीब एक घंटे के भीतर इन बदमाशों ने पांच अलग-अलग लोगों पर हमला किया और तीन लोगों से लूटपाट की. पहला हमला मुकेश नामक व्यक्ति पर हुआ, जो पार्क में अपनी पिकअप से सामान उतार रहा था. स्कूटी सवार बदमाशों ने उससे 1,200 रुपये और फोन छीना, विरोध करने पर उसे चाकू मार दिया.
घटनास्थल के पास ही कैब ड्राइवर अभिषेक पांडे मौजूद था. उसने मुकेश को बचाने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने उसे भी चाकू मारकर घायल कर दिया. इसके बाद स्कूटी सवार बदमाश भागने लगे, तभी ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे हेड कॉन्स्टेबल जयभगवान की नजर उन पर पड़ी. उन्होंने बदमाशों को रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्हें भी पेट और कंधे पर चाकू मार दिया गया.
इसके बाद आरोपियों ने एक यूट्यूबर चिन्मय को निशाना बनाया और उसकी जांघ में चाकू मारकर फोन लूट लिया. शाह आलम बांध की तरफ भागते समय इन बदमाशों ने एक और व्यक्ति सोनू कुमार पर हमला कर उससे भी नकदी लूट ली.
पुलिस ने इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए अब तक तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं. चार घायलों को एलएनजेपी और एक को बीएसए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश जारी है. पुलिस का कहना है कि आदर्श नगर में हेड कॉन्स्टेबल पर हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी की पहचान सूरज के रूप में हुई है, जिसके पास 2 मोबाइल फोन, लैपटॉप और 41 हजार रुपये बरामद हुए हैं. पुलिस का कहना है कि सूरज के साथ एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story