भारत

खेल मंत्री यादविंदर गोमा के बोल, स्वर्ण पदक जीतने वाले को 50 लाख नहीं, चार करोड़ दे रही सरकार

Shantanu Roy
27 Feb 2026 3:36 PM IST
खेल मंत्री यादविंदर गोमा के बोल, स्वर्ण पदक जीतने वाले को 50 लाख नहीं, चार करोड़ दे रही सरकार
x
मंडी। मंडी पहुंचे खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने कहा कि एशियन गेम्ज एवं पैरा एशियन प्रतियोगिता के पदक विजेताओं की प्रोत्साहन राशि में भी बढ़ोतरी की गई है। इनमें स्वर्ण पदक विजेता को 50 लाख से बढ़ाकर चार करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि, रजत पदक विजेता को 30 लाख रुपए से बढ़ाकर अढ़ाई करोड़ रुपए तथा कांस्य पदक विजेता को 20 लाख रुपए से बढ़ाकर डेढ़ करोड़ रुपए की राशि प्रदान की जा रही है। इसी प्रकार राष्ट्रमंडल खेलों एवं पैरा खेलों में स्वर्ण पदक विजेता को 50 लाख से बढ़ाकर तीन करोड़ रुपए, रजत पदक विजेता को 30 लाख के बजाय दो करोड़ रुपए तथा कांस्य पदक विजेता को 20 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि खेल अधोसंरचना के विकास में भी कई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। मंडी जिला में मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत जिला में 26 खेल मैदानों के निर्माण पर लगभग तीन करोड़ 90 लाख रुपए की राशि व्यय की गई है।
Next Story