
x
Larji. लारजी। केंद्रीय विद्यालय का वार्षिक खेल दिवस को अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या विनीता परशीरा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रही। उनके करकमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। उन्होंनेें विद्यार्थियों को खेलों के माध्यम से अनुशासन परिश्रम एवं सहयोग की भावना को आत्मसात करने का संदेश दिया। प्रतिभागियों द्वारा खेल शपथ ली गई तत्पश्चात प्राचार्या महोदया द्वारा मशाल को जला कर कार्यक्रम को आरंभ किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में प्राथमिक विभाग के नन्हें मुन्हें द्वारा हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत झांकी का प्रदर्शन किया गया साथ ही नृत्य द्वारा विद्यालय प्रांगण को खुशनुमा बनाया गया। इसी के साथ खेल प्रतियोगिताओं को शुरू किया गया।
प्राथमिक विभाग में बैलून रेस में बालक वर्ग से रमन सदन एवं बालिका वर्ग में शिवाजी सदन प्रथम स्थान पर रहे। हूला लूप रेस में बालक वर्ग से शिवाजी सदन एवं बालिका वर्ग से शिवाजी सदन प्रथम रहे। खो- खो में शिवाजी सदन प्रथम रहा। माध्यमिक वर्ग में खो-खो में शिवाजी सदन प्रथम स्थान पर रहा कबड्डी में बालिका वर्ग में टैगोर सदन एवं बालक वर्ग में अशोक सदन प्रथम स्थान पर रहे। इन प्रतियोगिताओं ने विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, टीम भावना एवं नेतृत्व कौशल को प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिताओं के उपरांत विजेताओं को पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रतिभागियों को प्रोत्साहन के लिए सांत्वना पुरस्कार भी वितरित किए गए। खेल दिवस ने विद्यार्थियों में सहयोग आत्मविश्वास नेतृत्व क्षमता एवं खेल भावना को सुदृढ़ किया। इसके अलावा सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन शिक्षकों एवं छात्र समिति द्वारा सुव्यवस्थित एवं अनुशासित ढंग से किया गया। खेल दिवस विद्यालय के लिए एक स्मरणीय एवं प्रेरणादायी सिद्ध हुआ। जिसने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों दोनों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ सौहार्दं की भावना को भी प्रबल किया।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





