भारत

IRCTC अकाउंट चालू रखना चाहते है तो खास खबर, नहीं तो हो जाएंगे बंद

Nilmani Pal
5 Jun 2025 7:40 AM IST
IRCTC अकाउंट चालू रखना चाहते है तो खास खबर, नहीं तो हो जाएंगे बंद
x
पढ़े पूरी खबर

दिल्ली। इंडियन रेलवे ने टिकट बुकिंग में बड़े स्तर पर हो रही धांधली को कंट्रोल करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. जो यूजर्स अपने IRCTC अकाउंट को जिंदा रखना चाहते हैं, उनको वेरिफिकेशन करवाना होगा. इंडियन रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुक करने के लिए ऑटोमेटेड टूल्स के इस्तेमाल के खिलाफ कैंपेन शुरू किया है, इस कोशिश के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया जा रहा है. स्पेशल तौर से निगरानी कोशिशों के जरिए रेलवे ने पिछले 6 महीनों में 24 मिलियन से ज्यादा यूजर्स को डीएक्टिवेट और ब्लॉक कर दिया है. इसके अलावा, करीब 2 मिलियन अन्य अकाउंट्स को संदिग्ध के रूप में चिह्नित किया गया है. चिन्हित किए गए अकाउंट्स के आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों के आधार पर जांच की जा रही है.

मौजूदा वक्त में IRCTC वेबसाइट पर 130 मिलियन से ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं, जिनमें सिर्फ 12 मिलियन ही आधार-वेरिफाइड हैं. IRCTC ने उन सभी अकाउंट्स के लिए स्पेशल वेरिफिकेशन करने का फैसला लिया है, जो आधार से प्रमाणित नहीं हैं. संदिग्ध पाए जाने वाले अकाउंट्स को बंद कर दिया जाएगा. रेलवे का टारगेट यह सुनिश्चित करना है कि वास्तविक यात्रियों को सभी तरह के तत्काल टिकट मिल सकें.

अपने अकाउंट्स को आधार से लिंक करने वाले यूजर्स को तत्काल टिकट बिक्री के पहले 10 मिनट के दौरान प्राथमिकता बुकिंग मिलेगी. यहां तक ​​कि अधिकृत IRCTC एजेंट्स को भी 'तत्काल खिड़की' खुलने के पहले 10 मिनट के अंदर टिकट बुक करने की छूट नहीं है. इसलिए, आधार कार्ड के जरिए अपने IRCTC अकाउंट को वेरिफाई करना जरूरी हो गया है.

Next Story
null