भारत
कांगड़ा में सोनिया और अनीता, शिमला में प्रवीण और सुषमा, भाजपा महिला मोर्चा ने बनाईं प्रभारी, सह-प्रभारी
Shantanu Roy
4 Nov 2026 6:47 PM IST

x
Shimla. शिमला। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर ने प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के बाद महिला मोर्चा के जिला प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्तियां की हैं। इस संबंध में तीन नवंबर को सूची जारी की गई। इसके तहत प्रदेश के 17 संगठनात्मक जिलों में महिला पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। घोषित सूची के अनुसार चंबा में मालविका पठानिया को प्रभारी और अनुराधा शर्मा को सह-प्रभारी बनाया गया है। कांगड़ा में सोनिया बंटा और अनीता चौधरी, पालमपुर में मनीषा सूद और निशा शर्मा, देहरा में रंजू रस्तोगी और सत्यमेव जयते को जिम्मेदारी दी गई है।
नूरपुर में रविता भारद्वाज और अर्चना ठाकुर, हमीरपुर में मीनाक्षी राणा और मंजू जरयाल, बिलासपुर में प्रतिभा कंवर और नीलम चौधरी, ऊना में अंजना चंदेल और इंदू ठाकुर को प्रभारी एवं सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह मंडी में कमलेश शर्मा और सुनीता कटोच, सुंदरनगर में शीतल भारद्वाज और रक्षा कपिल, कुल्लू में सुमन ठाकुर और भानू कपूर, लाहौल-स्पीति में मीना ठाकुर और किन्नौर में शशि मल्होत्रा तथा शशि कटोच को जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिमला में प्रवीण छाजटा और सुषमा शर्मा, महासू में कमलेश मेहता और रचना झीना शर्मा, सिरमौर में रूपा शारदा और कमलेश शर्मा तथा सोलन में बॉबी बंसल और विनती शर्मा को प्रभारी एवं सह-प्रभारी बनाया गया है।
Next Story





