
इंदौर। इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मध्य प्रदेश के रहने वाले 3 हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल सोनम ने सरेंडर कर दिया है. पुलिस एक अन्य हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है.
सूत्रों ने बताया कि सोनम 2 घंटे पहले ही मिली. फिलहाल इंदौर पुलिस ने गाजीपुर पुलिस को जानकारी दी. जिसके बाद महिला को होल्ड किया गया. इंदौर पुलिस गाजीपुर पहुंच रही है. पूरे मामले की जानकारी के लिए सोनम ने अपने घर खुद ही कॉल किया था.
इस केस के बारे में मेघालय मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने भी ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा कि इंदौर के राजा हत्याकांड में मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मध्य प्रदेश के रहने वाले 3 हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है, महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया है और एक अन्य हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान अभी भी जारी है.





