बेटे ने पिता से हत्या की शुरुआत की, ऑडियो वायरल अभी चार को और मारूंगा

उत्तराखंड। दिनेशपुर क्षेत्र में बुधवार रात किसी बात पर हुए विवाद में नशे में धुत एक युवक ने अपने पिता की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने नशे में हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, 60 वर्षीय गुरुपद विश्वास अपने परिवार के साथ मोहनपुर नंबर 1 दिनेशपुर में रहते थे। उनके तीन बेटे, बहू और पत्नी भी उनके साथ ही टिन शेड में रहते हैं। उनका परिवार खेती से जुड़ा था। बुधवार रात वह और उनका बेटा कन्हाई विश्वास ही घर पर थे। परिवार के अन्य सदस्य पंचायत चुनाव से संबंधित चुनाव प्रचार के लिए गए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर पिता और पुत्र में विवाद हो गया। घर की गली में ही बेटे ने कुल्हाड़ी से पिता की गर्दन और सिर पर वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गुरुपद को जिला अस्पताल से परिजन एसटीएच ले गए, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पर दिनेशपुर थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में विवाद पर बेटे ने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या करने की बात सामने आ रही है।
गुरुपद विश्वास की हत्या करने के बाद आरोपी बेटे कन्हाई की एक कथित वीडियो भी वायरल हो रही है। इसमें वह फोन पर किसी से कहता नजर आ रहा है कि अभी तो एक को मारा है, चार और को मारूंगा। वीडियो में उसके शरीर पर खून लगा हुआ है और नशे में प्रतीत हो रहा है। हालांकि'हिन्दुस्तान' ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वही मां का कहना था कि उनका बेटा दिमाग से विक्षिप्त है और नशे का आदी है। अक्सर पिता और बेटे में विवाद होते रहते थे, पर कभी इस तरह से बात बिगड़ी नहीं।





