भारत
रिटायर्ड IAS के बेटे ने सौतेली मां को बनाया हवस का शिकार
jantaserishta.com
10 July 2024 12:36 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
बुरी तरह से पीटा गया।
लखनऊ: जम्मू-कश्मीर कैडर के रिटायर आईएएस के घर में उनकी दूसरी पत्नी से दुराचार किया गया। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बंधक बना कर पीटा गया। यह आरोप लगाते हुए गाजीपुर कोतवाली में रिटायर आईएएस की दूसरी पत्नी ने मुकदमा दर्ज कराया। जांच में घटनास्थल जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा होने की बात सामने आने पर विवेचना जम्मू कश्मीर पुलिस को ट्रांसफर की गई है।
शक्तिनगर निवासी पीड़िता का निकाह नवंबर 2020 में जम्मू कश्मीर बांदीपुरा निवासी रिटायर आईएएस से हुआ था। जिनकी यह दूसरी शादी थी। पहली पत्नी से रिटायर आईएएस के तीन बेटी और एक बेटा हैं। पीड़िता के मुताबिक ससुराल पहुंचने के बाद से ही उसे परेशान किया जाने लगा। दहेज की मांग की गई। जिसके पूरा नहीं होने पर महिला को उसके सौतेले बच्चों ने बुरी तरह से पीटा। महिला के मुताबिक अप्रैल 2024 में दामाद और सौतेले बेटे ने करीब पांच दिन तक बंधक बना कर दुराचार किया।
विरोध करने पर उसे बुरी तरह से पीटा गया। इस दौरान उसे खाना भी नहीं मिला। महिला की तबीयत बिगड़ते देख उसे बांदीपुरा से वापस मायके भेज दिया गया। इससे पहले पति और उसके परिवार वालों ने महिला की कुछ वीडियो बनाई। साथ ही सादे स्टॉम्प पेपर पर हस्ताक्षर भी करा लिए। इंस्पेक्टर गाजीपुर विकास राय ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान घटना जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा में होने का पता चला। ऐसे में जांच बांदीपुरा पुलिस स्टेशन को ट्रांसफर की गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





