कांग्रेस नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या, 3 साथी घायल

यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर (Yamuna Nagar) में एक मैरिज पैलेस के बाहर कांग्रेस के दलित नेता राजेंद्र बाल्मीकि के बेटे जानू की एक दर्जन हमलावरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी. इस हमले में मृतक जानू के तीन दोस्तों को भी गोलियां लगी हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. वारदात उस समय हुई जब देर रात करीब 2 बजे जानू और उसके दोस्त एक शादी समारोह में पहुंचे. जैसे ही वो लोग खाना खाकर मैरिज पैलेस से बाहर निकले एक कार में सवार होकर आए हमलावरों ने नजदीक से फायरिंग शुरू कर दी. बता दें कि राजेंद्र बाल्मीकि के बड़े बेटे रमन बाल्मीकि की जिला जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





