भारत

घसीट-घसीटकर दामाद को मारा, बेटी को लेकर ससुराल वाले फरार

Nilmani Pal
20 Aug 2025 6:59 AM IST
घसीट-घसीटकर दामाद को मारा, बेटी को लेकर ससुराल वाले फरार
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। कौशांबी में चरवा थानाक्षेत्र के रतगहा गांव में मंगलवार रात प्रेम विवाह करने वाले दामाद की ससुरालवालों ने नृशंस हत्या कर दी। युवक को घर से निकालकर कुल्हाड़ी के काटकर मौत के घाट उतारा गया। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर गांव में तनाव बना हुआ है।

चरवा के रतगहा निवासी 21 वर्षीय अंकुल कुमार पुत्र राकेश कुमार का गांव की ही रोशनी के साथ प्रेम संबंध था। इस रिश्ते को लेकर रोशनी के पिता सुमन सरोज नाराज रहते थे। दोनों के संबंध को लेकर परिवार वाले राजी नहीं थे। बीते अप्रैल में अंकुल और रोशनी ने परिवार से बगावत कर शादी कर ली। इससे रोशनी का पूरा परिवार नाराज हो गया। आरोप है कि इस संबंध को लेकर अंकुल को लगातार धमकी दी जा रही थी। दो माह पहले अंकुल की पत्नी रोशनी अपने मायके गई। इसके बाद मायके वाले रोशनी की विदाई नहीं कर रहे थे। इसको लेकर अंकुल नाराज रहता था। कई बार ससुराल पक्ष के लोगों से विवाद भी हो चुका था।

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात ससुरालवालों ने अंकुल के घर पर हमला कर दिया। अंकुल को लोग घर से घसीटकर बाहर लेकर आए। इसके बाद उसको कुल्हाड़ी से काट डाला। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हैं। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अंकुल को अस्पताल भेजा जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज से अंकुल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मेडिकल कॉलेज में परिजनों का रोना पीटना मचा है। इस मामले में इंस्पेक्टर महेश सिंह ने बताया है कि हत्या की घटना हुई है। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के आरोप पर आरोपियों को तलाश की जा रही है।

Next Story
null