भारत
जवान की पत्नी को जान का खतरा, लगाई सुरक्षा की गुहार, नन्हें बच्चों के साथ दर-दर भटक रही
jantaserishta.com
7 May 2024 11:30 AM IST

x
अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं।
रोहतास: जम्मू-कश्मीर में तैनात जवान रोहित कुमार सिंह की पत्नी अपने दो नन्हें बच्चों के साथ दर-दर भटक रही है। कभी शासन तो कभी प्रशासन के दर पर जाकर मदद की गुहार लगा रही है, लेकिन अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं।
अपनी फरियाद ना सुनने पर जवान की पत्नी ने मीडिया के सामने आकर अपना दर्द बयां किया। जवान की पत्नी ने बताया कि वह पुश्तैनी मकान गीता घाट कॉलोनी सासाराम में अपने दो नन्हें बच्चों के साथ रहती है और उसके रिश्तेदार घर के पास खाली पड़ी जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कर रहे हैं, जिसका वह विरोध कर रही हैं। इसके अलावा उसे जान से मारने की भी धमकी भी दे रहे हैं।
इसके बाद जवान की पत्नी पूरे मामले को लेकर कई बड़े शीर्ष अधिकारियों के दफ्तरों का दरवाजा खटखटा कर अपनी सुरक्षा की मांग कर चुकी है, लेकिन किसी ने भी उसकी फरियाद पर कान लगाना गवारा नहीं समझा।
जवान की पत्नी अब तक इस पूरे मामले को लेकर सीओ, एसडीएम, एसडीपीओ के दफ्तर में अपनी शिकायत के साथ जा चुकी हैं, लेकिन किसी ने भी उनकी शिकायत नहीं सुनी। बीते दिनों जवान की पत्नी डीएम नवीन कुमार के कार्यालय भी पहुंची, लेकिन वहां भी उसे महज आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला।
जवान की पत्नी यह कहकर अब थक चुकी हैं कि उनकी जान को खतरा है, उनके बच्चों की जान को खतरा है, उन्हें मारने की कोशिश की जा सकती है, लेकिन अफसोस अधिकारियों के कानों में जू तक नहीं रेंग रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





