भारत

लाहुल की चोटियों पर बर्फबारी, निचले इलाकों में बढ़ा ठंड का प्रकोप

Shantanu Roy
31 Dec 2025 4:57 PM IST
लाहुल की चोटियों पर बर्फबारी, निचले इलाकों में बढ़ा ठंड का प्रकोप
x
Kullu. कुल्लू। जिला लाहुल-स्पीति के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मंगलवार दोपहर बार बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है। ऐसे में ताजा बर्फबारी से क्षेत्र में ठंड और बढ़ गई है। बर्फ गिरते ही तापमान शून्य से नीचे चला गया है। बर्फबारी की शुरुआत के बाद स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों की नजरें अब नए साल पर टिकी हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि 31 दिसंबर और पहली जनवरी के आसपास अच्छी बर्फबारी होगी, जिससे
नववर्ष
का जश्न और भी खास बन सकता है। हालांकि बर्फबारी से जनजीवन पर असर पडऩे की आशंका भी बनी हुई है। कई ऊंचे इलाकों में सडक़ें फिसलन भरी हो गई हैं। प्रशासन ने यात्रियों और वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में लाहुल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है। बरहाल, लाहुल सहित रोहतांग की पहाडिय़ों में हुई मंगलवार को बर्फबारी के बाद से बर्फबारी होने की पूरी उम्मीद जगी है।
Next Story