भारत
कुल्लू की चोटियों पर बर्फबारी, 27 से रफ्तार पकड़ेगा मानसून
Shantanu Roy
25 July 2026 4:37 PM IST

x
Shimla. शिमला। प्रदेश में मानसून के बीच राज्य की कई ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई है। शुक्रवार को राज्य के ऊंचे पर्वतीय इलाकों जिसमें कुल्लू जिला के हनुमान टिब्बा, देउ टिब्बा, सार पास, रोहतांग दर्रा और आसपास की ऊंची चोटियां ताजा बर्फबारी के बाद सफेद नजर आने लगी हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 27 जुलाई से मानसून फिर जोर पकड़ेगा। 25 जुलाई को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट रहेगा।
26 जुलाई को मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। 27 जुलाई को कुल्लू, मंडी, शिमला और सोलन में यलो अलर्ट रहेगा, जबकि चंबा, कांगड़ा और सिरमौर में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 28 जुलाई को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा और कुल्लू में यलो अलर्ट रहेगा। 29 जुलाई को भी प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट प्रभावी रहेगा।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





