भारत

कश्मीर घाटी के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी, 20 परिवार किए गए रेस्क्यू

Admin2
8 May 2023 11:35 AM GMT
कश्मीर घाटी के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी, 20 परिवार किए गए रेस्क्यू
x

न्यूज़ क्रडिट: अमर उजाला 

पढ़े पूरी खबर
कश्मीर घाटी के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हुई है। घाटी के विभिन्न रूटों पर बर्फबारी और बारिश से वाहनों की रफ्तार पर विराम लग गया है। अनंतनाग, पहलगाम, कुलगाम, बारामुला समेत घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ है। इससे श्रीनगर समेत कई क्षेत्रों में मई में भी ठंड का अहसास हो रहा है।
कुलगाम जिले के काजीगुंड क्षेत्र में भी बर्फबारी हुई है। इससे पुरानी सुंरग के पास करीब दस लोग फंस गए। इनमें आठ पर्यटक शामिल हैं। सभी कश्मीर की ओर जा रहे थे। पुलिस और प्रशासन ने उन्हें रेस्क्यू कर लिया है। उधर, अनंतनाग में भारी बर्फबारी के बीच प्रशासन ने मॉर्गन टॉप के पास से 20 परिवारों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया है।एक अधिकारी ने बताया कि अचानक हुए हिमपात के कारण कुछ लोग सुरंग के पास फंस गए। इमने से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के आठ पर्यटक, वाहन चालक और उसका सहायक शामिल है। तहसीलदार काजीगुंड खुर्शीद अहमद तांत्रे ने बताया कि फंस हुए लोगों को बचाने के लिए एक टीम मौके पर भेजी गई। सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।
इस बीच, अधिकारियों ने खराब मौसम की भविष्यवाणी के मद्देनजर सिंथन पास रोड को सभी तरह के यातायात के लिए बंद कर दिया है, जबकि श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर यातायात सामान्य रूप से जारी है।
Next Story