भारत

दिल्ली में 16 दिसंबर से हिम उत्सव

Shantanu Roy
14 Dec 2023 12:51 PM GMT
दिल्ली में 16 दिसंबर से हिम उत्सव
x

शिमला। हैंडीक्राफ्ट एंड हैंडलूम कॉरपोरेशन अब हिमक्राफ्ट के नाम से जाना जाएगा। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान शिमला में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। इसके साथ ही उद्योग मंत्री ने बताया कि दिल्ली में 16 से 30 दिसंबर तक हिम उत्सव का आयोजन किया जाएगा। हिम उत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 17 दिसंबर की शाम को करेंगे। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि हिमाचल के जितने प्रोजेक्ट थे, उन पर लोगो नहीं था, अब हिमक्राफ्ट के जितने प्रोडक्ट हैं, उनको हिमक्राफ्ट के नाम से स्टॉक कर रहे हैं। उद्योग मंत्री ने कहा कि हिम उत्सव का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश के कल्चर एंड क्राफ्ट का राष्ट्रीय स्तर प्रचार करना है।

उन्होंने बताया कि इसमें रूरल डिपार्टमेंट और एपीटीडीसी भी सहयोग करेंगे। प्रदेश के सेल्फ हेल्प ग्रुप और कारगार लोगों को अपना कला एवं प्रोडक्ट को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि थ्री सी यानी कल्चर, क्राफ्ट एंड क्यूजिन का प्रदर्शन हिम उत्सव में किया जाएगा। हिमाचल पहाड़ी कल्चर सहित हिमाचल के पहाड़ी व्यंजनों और पहाड़ी कपड़ों का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के राष्ट्रीय स्तर के नेता जेपी नड्डा, सांसद अनुराग को भी आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा सभी मंत्रियों और सीपीएस, विधायकों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। जी 20 में भी हिमाचल के स्टाल पर 2.5 करोड़ रुपए की सेल हुई थी।

Next Story