
x
Kullu. कुल्लू। सफेद चादर से सरोबार लाहुल-स्पीति पर्यटकों की पहली पसंद बना गया है। हालांकि अभी कुल्लू-मनाली में बर्फ नहीं है। लेकिन अटल टनल के समीप पहुंचकर पर्यटक बर्फ का दीदार कर रहे हैं। सिस्सू-कोकसर, ग्रांफु में बर्फ हाल ही में हुई है। यहां की बर्फ पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। पर्यटकों को इन दिनों जास्कर समदो का बर्फीला प्वाइंट्स भी डेस्टिनेशन बन गया है। वहीं, दारचा से आगे शिंकुला की तरफ भी बर्फ देखने पर्यटक पहुंच रहे हैं। बता दें कि जहां बीते शनिवार को काफी संख्या में पर्यटक जास्कर सुमदो पहुंचे। वहीं, रविवार को भी यहां पर पर्यटकों का मेला लगा। बर्फ देखकर पर्यटक गदगद हुए और यहां की ठंडी वादियां पर्यटकों को खूब भा गई। भारी संख्या में पर्यटक ठंडे मौसम में भी बर्फ का आनंद लेने के लिए जांस्कर सुमदो पहुंच रहे हैं। जिससे स्थानीय पर्यटन में रौनक लौट आई है और कारोबारी भी खुश नजर आ रहे हैं।
सभी पर्यटन कारोबारियों ने सहयोग के लिए विधायक अनुराधा राणा, लाहुल-स्पीति प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का आभार प्रकट किया है। बता दें कि दारचा से करीब 20 किलोमीटर आगे शिंकुला दर्रा की ओर स्थित दारचा-सुमदो और जांस्कर-समदो क्षेत्र में रविवार को सैलानियों ने बर्फ का आनंद उठाया। जानकारी के अनुसार शिंकुला टॉप से लगभग 15 किलोमीटर नीचे जांस्कर-समदो में पर्यटक रूके और यहां की बर्फीली फिजाओं का आनंद लिया। पिछले कई दिनों से यह पॉइंट डेस्टिनेशन बन गया है। पर्यटन कुंजा, तंजिन कटोच का कहना है कि दिसंबर महीने में भी काफी पर्यटक शिंकुला और जांस्कर-समदो पहुंचे। वहीं, अब जनवरी 2026 में भी यहां पर पर्यटक आ रहे हैं। इससे पर्यटन कारोबार को अच्छा बढ़ावा मिला है। उन्होंने बताया कि होटल, होम स्टे, टैक्सी, हैंडलूम और फूड वैन से जुड़े लोगों की अच्छी आमदनी हो रही है। महिलाएं पर्यटकों को पारंपरिक व्यंजन परोस रही हैं। जिला परिषद सदस्य कुंगा बौद्ध ने कहा बर्फबारी के बावजूद लाहुल-स्पीति प्रशासन ने फोर बाई फोर वाहनों को जाने की अनुमति देकर पर्यटन को प्रोत्साहन दिया है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





