
यूपी। बागपत के बिनौली गांव में सांप एक परिवार के पीछे ही पड़ गया है। सोमवार शाम सांप ने परिवार की एक युवती को एक हफ्ते में दूसरी बार डस लिया। परिजन युवती को लेकर बिनौली सीएचसी पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि युवती के भाई को भी सांप एक माह में पांच बार डस चुका है। लगातार हो रही इन घटनाओं से परिवार वाले परेशान हैं। उधर, बाराबंकी में तीसरी के छात्र को सांप ने स्कूल में ही डस लिया। इलाज में देरी से बच्चे की मौत हो गई है।
बिनौली निवासी विनोद वाल्मीकि ने बताया कि सोमवार शाम उनकी बेटी खुशी घर से बाहर बाथरूम में गई थी। इस दौरान सांप ने उसके पैर में डस लिया। युवती की चीख सुनकर परिजन दौड़े तो पता लगा कि उसके पैर में सांप ने डसा है। परिजन खुशी को तुरंत बिनौली सीएचसी पर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
परिजनों ने बताया कि इससे पहले खुशी को 22 जुलाई को भी घर में काम करते समय सांप ने पैर में डस लिया था, तब उसे बागपत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद मेरठ मेडिकल कॉलेज भेजा था। खुशी के भाई राजा को भी सांप एक माह में पांच बार डस चुका है। सांप के बार-बार हो रहे हमले से विनोद के परिजनों में दहशत है। परिवार के लोग रात जागकर काट रहे हैं। घटना से गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ सीएचसी हैदरगढ़ में शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। वे बच्चे की मौत के लिए अध्यापकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए निलंबन और मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि बीएसए यहां आकर कार्रवाई का आश्वासन दें। एफआईआर की कापी दी जाए। इसके बाद ही शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाने देंगे।





