भारत

शाहपुर में 2100 नशीली टैबलेट संग पकड़ा तस्कर

Shantanu Roy
30 May 2025 5:52 PM IST
शाहपुर में 2100 नशीली टैबलेट संग पकड़ा तस्कर
x
Night. रैत। नशे की स्मगलिंग के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत 39 मील में पुलिस ने एक तस्कर को 2100 प्रतिबंधित टैबलेट के साथ पकड़ा है। गुप्ता सूचना पर मिली कामयाबी के बाद इस मामले में बड़े खुलासे होने के आसार हैं। शाहपुर पुलिस ने थाना प्रभारी करतार सिंह ठाकुर के नेतृत्व में गुरुवार सुबह नशा का व्यापार कर रहे एक युवक को मौक़ा पर प्रतिबंधित नशीली 2100 टेबलेट के साथ धरदबोचा । उस समय आरोपी शिक्षण संस्थान के नजदीक 39 मील में इनको बेचने की फिराक में खड़ा था। नशा का व्यापार करने वाले आरोपी युवक की पहचान सुनील 29 पुत्र जर्म सिंह निवासी गांव झंगी तहसील शाहपुर के तौर पर हुई है। आरोपी मूल रूप से भरमौर का रहने वाला है। पुलिस जानकारी अनुसार आरोपी काफी समय से नशीले पदार्थ बेचने का व्यापार
कर रहा था।


अधिकतर युवा इसके जाल में फसें हुए थे, उनको यह नशीले पदार्थ सप्लाई करता था आरोपी के खिलाफ कई कई लोगों और बच्चों युवाओं के अविभाभकों ने शिकायत पुलिस थाना में की थी। जिस पर पुलिस की आरोपी पर पिछले लगभग पांच-छह महीने से नजर थी। शातिर आरोपी काफी समय से किसी तरह बचता आ रहा था। सुबह पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी शाहपुर के 39 मील में नशा का सामान बेचने के लिए खड़ा है जिसपर आरोपी को मौका पर पकडऩे के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया और मौका पर आरोपी को पिट्ठू बैग के साथ 39 मील में धर दबोचा और तलाशी लेने पर नशे की प्रतिबंधित कलोनोजीपाग की 1000 टेबलेट, जोलपिडेम 500 टेबलेट तथा प्रगाबलीन कैप्सूल 600 कैप्सूल बरामद किए। थाना प्रभारी शाहपुर करतार सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story